Showing posts with label dessert. Show all posts
Showing posts with label dessert. Show all posts

गुड़ मुरमुरे के लड्डू

गुड़ मुरमुरे के लड्डू  : मुरमुरा लड्डू खाने में जितना स्वाद बनाने में उतना ही आसान है। ये खाने में बहुत हल्के और लो फैट वाले होते हैं। मुरमुरे लडृडू आमतौर पर दिवाली और लोहड़ी जैसे त्योहार पर बनाएं जाते हैं। उत्तर प्रदेश में मुरमुरे को लाई कहा जाता है और मकर संक्राति के मौके पर इसके लड्डू तैयार किए जाते हैं। इन लड्डुओं को मात्र 30 मिनट में बनाया जा सकता है।

गुड़ मुरमुरे के लड्डू बनाने की सामग्री:

मुरमुरे(लाई)- 3 कप (80 ग्राम)

गुड़ - बारीक टूटा हुआ 1 कप ( 260 ग्राम)

घी - 1 छोटी चम्मच


गुड़ मुरमुरे के लड्डू बनाने की विधि

मुरमुरे(लाई) को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर 2-3 मिनिट भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल लीजिये, मुरमुरे(लाई) क्रिस्प हो जायेगी।

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, घी मेल्ट होने के बाद गुड़ डालिये और गुड़ को चलाते रहें जब तक कि गुड़ पूरी तरह से मेल्ट न हो जाय।

गुड़ मेल्ट होने पर गैस एकदम धीमी कर दीजिये और मुरमुरे (लाई) को गुड़ के ऊपर डालिये और अच्छी तरह से गुड़ और मुरमुरे(लाई) को मिला लीजिये। गैस बन्द कर दीजिये और कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये।
एक प्याली में थोड़ा पानी ले लीजिये। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथ को गीला कर लीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठा लीजिये और दोंनो हाथों से थोड़ा दबाव देते हुये गोल लड्डू बना लीजिये, बने लड्डू को प्लेट में रख दीजिये और सारे लड्डू इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये।

मुरमुरे(लाई) के लड्डू बनकर तैयार हैं, बहुत अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे, अब लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये।

सुझाव:
  मुरमुरे(लाई) के लड्डू के लिये गुड़ नरम और अच्छी वैराइटी का लीजिये. गुड़ और लाई का अनुपात सही रखें.
    गुड़ और लाई के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गरम गरम में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये

तिल मावे के लड्डू-till mawe ke laddu

सर्दियों में खूब तला-भुना खाने का मन करता है। पकौड़ी से लेकर पूरी और कचौड़ियां खूब खाने को मिलें। लेकिन सेहत का ख्याल रखना है तो फिर हेल्दी खाना तो बनता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें खानी चाहिए जिससे इम्यूनिटी बढ़े और ठंड भी कम लगे। आज हम आपको तिल और मावा के लड्डू की रेसिपी बता रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है।

तिल मावे के लड्डू बनाने की सामग्री

4 कप सफेद तिल

3 कप मावा (खोया)

4 कप पिसी चीनी

6 छोटी इलायची पिसी हुई

1/2 कप काजू बादाम

तिल मावे के लड्डू बनाने की विधि:

सबसे पहले एक भारी तली वाली कड़ाई को मध्यम आंच पर गर्म करते हैं 

और इस में तिल डाल कर आंच को धीमा कर तिल को लगातार कलछी से चलाते हुए हल्का गुलाबी (लाइट ब्राउन) होने तक भूनते* हैं। 

अब तिल को किसी अन्य बर्तन में निकाल लेते हैं और ठंडा होने देते है। 

इसमें काजू, बादाम को हल्का सा भून कर एक बर्तन में निकाल लेते हैं। 

अब अन्य कढ़ाई में खोया को भी धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भून लेते हैं। गैस को बन्द कर देते है।

भुने हुये ठंडे तिलों को मिक्सर में डाल कर दरदरा पीस लेते हैं

 और काजू, बादाम को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं। 

अब बड़े बर्तन में पिसे हुए तिल, बूरा, भूना हुआ खोया, कटे हुए काजू-बादाम एवम् इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लेते हैं। 

अब मिश्रण से छोटे नींबू के आकार या अपनी इच्छानुसार आकर के लड्डू बना लेते हैं।

 इस प्रकार से खोया-तिल के लड्डू भोग के लिए बन कर तैयार हो जाते हैं।

तिल गुड के लड्डू-til gur ke laddu

तिल गुड के लड्डू-til gur ke laddu 

तिल से बने खाने गर्मी और ऊर्जा दोनों देते हैं, जिसकी हमें इस जनवरी की ठंड के मौसम में अत्यधिक आवश्यकता होती है. तिल और गुड़ को मिलाकर बनाये गये लड्डू मकर संक्रांति पर अवश्य बनाये जाते हैं, तिल गुड लड्डू (til gud laddoo) को तिल कुटा (Tilkut recipe) भी कहा जाता है. ये लड्डू बनाने में बड़े ही आसान हैं और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट.


तिल गुड के लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री


60 ग्राम सफेद तिल

कद्दूकस किया हुआ गुड़ 150 ग्राम

घी

तिल गुड के लड्डू बनाने की विधि:

धुले हुए तिल को अच्छी तरह साफ कर धूप में सुखा लेते हैं।

जब तिल अच्छी तरह सूख गाएं, तब एक भारी तली वाली कढ़ाई को लेकर मध्यम आंच पर गरम करते हैं। जब कढ़ाई गरम हो जाए तब इसमें तिल डाल देते हैं। तथा लगातार कलछी से चलाते हुए, तिल को गुलाबी होने तक भून रहते हैं। 

तिल भुन जाने के बाद गैस को बन्द कर देते हैं और तिल को किसी अन्य बर्तन में निकाल लेते हैं।

इसके बाद एक कढ़ाई में गुड़ डालकर उसमें आधा कप पानी डाल कर मध्यम आंच पर पकने के लिए गैस पर रख देते हैं। 

जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तब आंच को धीमा कर लेते हैं।

 गुड़ की बनी चाशनी* में भुने हुए तिल डाल कर अच्छी तरह मिला लेते हैं। 

जब गुड़ की चाशनी व तिल अच्छी तरह मिलजाए तब लड्डू को बाँधने का काम सुरू करते हैं। 
अब लड्डू बनाने के लिए, हाथों को घी लगाकर चिकना कर लें अथवा हाथों में पानी लगाकर तिल के गरम मिश्रण को हाथ में लेकर मुठ्ठी से दबाते हुए लड्डू** बना लेते हैं।

 इस प्रकार तिल गुड़ के लड्डू बन कर तैयार हो जाते हैं।

* ध्यान रखें: जब मिश्रण हल्का गरम हो तभी लड्डू बना लें ठंडा होने पर लड्डू नहीं बन पाएँगे।

INSTANT GAJAR KA HALWA IN PRESSURE COOKER

 INSTANT GAJAR KA HALWA IN PRESSURE COOKER RECIPE: Easy and quick to make in just 30 mins.I usually make carrot halwa in pan but this time pressure cooked and tried which was so easy and quick too.So if you have sudden guests or the sudden sweet cravings you can try this method of making  instanth gajar halwa in pressure cooker.
Now lets get to learn how to make carrot halwa in pressure cooker


INGREDIENTS TO MAKE INSTANT GAJAR KA HALWA IN PRESSURE COOKER

2.5 tablespoons ghee, 37 ml, divided

7-8 raw cashews, broken

1 tablespoon golden raisins

500 grams carrots, grated, 3 heaping cups grated carrots, around 8 large carrots

3/4 cup whole milk,

1/2 cup granulated white sugar, 100 grams

1/4 cup milk powder, 25 grams, optional but recommended

1/4 teaspoon cardamom powder
HOW TO MAKE  INSTANT GAJAR KA HALWA IN PRESSURE COOKER?

1) Wash the carrots well. Scrub them well or if needed peel them. Now grate them using a box grater.

2) Heat the ghee in a pressure cooker on medium heat. Once hot fry the dry fruits till they are golden brown. Drain and remove them in a separate bowl and keep it aside.


3) In the remaining ghee, add grated carrots.

4) Saute for 2-3 minutes.


5) Then add milk and mix well. Yes, it looks there is not enough liquid but it is perfectly fine.

6) Cover the cooker with lid, put the weight on. And cook for 1 whistle on medium heat.

7) Then let the pressure go down by itself then open the lid.

8) You can see, it does not stick to the bottom even though there was not enough liquid.


9) Now again turn the heat on medium. Add milk powder.(You can also add mawa/khoya)

10) Mix well and cook for a minute.


11) Now add sugar and mix.

12) As sugar melts, it becomes liquidy.


13) Let it cook for 5-6 minutes or till the all the moisture evaporates and it becomes halwa consistency.

14) Now add cardamom powder and fried dry fruits.


15) Mix well.

16) Halwa is ready to serve. Remove it to a serving plate or bowl.


You can serve the gajar ka halwa warm or chilled or at room temperature.


सेब और बादाम का हलवा (Apple Almond Halwa)

सेब और बादाम का हलवा (Apple Almond Halwa)


खाने के बाद हर किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है और अगर मीठे में सेब और बादाम का हलवा मिल जाए तो बात ही क्या है। क्या आपने कभी सेब और बादाम का हलवा चखा है? सेब और बादाम का हलवा बनाना बहुत ही आसान है और य​ह काफी स्वादिष्ट भी होता है। आइये हम आपको बताते हैं सेब और बादाम का हलवा बनाने की विधि। इसे आप अपने घर आये मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं।

 सेब और बादाम का हलवा बनाने की सामग्री:-


4 सेब (कद्दूकस किया हुआ)

1 कप बादाम

2 हरी इलायची

2 इंच स्टिक दालचीनी

1 कप मिल्क पाउडर

¾ कप चीनी

¼ कप शुद्ध घी

INSTANT GAJAR KA HALWA IN PRESSURE COOKER

सेब और बादाम का हलवा कैसे बनायें:-


एक पेस्ट बनाने के लिए बादाम को मिलाएं और ब्लेंड करें।
एक मोटे तले की कड़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ सेब और चीनी डालकर तब तक पकाएँ जब तक कि बनावट बदलने न लगे।
सेब के साथ चीनी को जोड़ना आवश्यक है, ताकि सेब पूरी तरह से मैश न हो।

दालचीनी की छड़ें और साबुत हरी इलायची डालें और इसे अच्छी तरह से हिलाएं। बादाम का पेस्ट जोड़ें और 2-3 मिनट के लिए उच्च गर्मी पर पकाना।

आंच को कम करें और दूध पाउडर डालें। हलवे को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। कमरे के तापमान पर गर्म परोसें।

जन्माष्टमी प्रसाद: -पंजीरी माखन मिश्री व पंचामृत (Panjiri Makhan Mishri Panchamrit)

जन्माष्टमी प्रसाद: -पंजीरी माखन मिश्री व पंचामृत (Panjiri Makhan Mishri Panchamrit)


शास्त्रों की मानें तो करीब सवा पांच हजार साल पहले भाद्रपद माह में कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसके बाद इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन बालगोपाल की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
आमतौर पर कहा जाता है कि कोई भी वत्र बिना प्रसाद बांटे पूरा नहीं होता। लोग प्रसाद में अक्सर आटे की पंजीरी बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी धनिए की पंजीरी सुनी हैं। जी हां धनिए की पंजीरी का जन्माष्टमी के वत्र में बहुत बड़ा महत्व समझा जाता है।कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग अपने घरों में सुख-शांति बनाए रखने के लिए धनिए की पंजीरी और पंचामृत बनाते हैं।


पंचामृत बनाने का तरीका
Panchamrit prasad recipe
पंचामृत बनाने की सामग्री :

ताजा दही         1  चम्मच
दूध               7 चम्मच
शहद                2 चम्मच
घी                     1 चम्मच
मिश्री                  1 चम्मच

पंचामृत बनाने की विधि

इन सबको मिला लें। चाहें तो स्वाद के लिए मखाने मिला लें। इसमें तुलसी का पत्ता डालकर भगवान को भोग लगाएं। फिर इसे प्रसाद के रूप में सबको खिलाएं।

माखन मिश्री बनाने का तरीका
Makhan Mishri prasad banane ki vidhi

सामग्री
घर का बना बिना नमक का मक्खन    —  आधा कप
दरदरी कुटी हुई कुंजा मिश्री            —  चौथाई कप

विधि
मक्खन और मिश्री को अच्छे से मिला लें। श्री कृष्ण के लिए उनका प्रिय माखन मिश्री तैयार है। इसमें तुलसी का पत्ता रखकर भगवान को भोग लगाएं। प्रसाद के रूप में वितरित करें। जन्माष्टमी प्रसाद में माखन मिश्री का विशेष महत्त्व है।

आटे की पंजीरी बनाने का तरीका


आटे की पंजीरी की सामग्री
गेंहू का आटा               2  कप
देसी घी                   2  चम्मच
बूरा चीनी               1  कप
इलायची           5  पिसी हुई
बादाम आदि सूखे मेवे – अपनी पसंद के

एक पेन में घी गर्म करें। इसमें आटा छानकर डाल दें। हल्का सा लाल होने लगे और खुशबू आने लगे तब गैस बंद करके ठंडा होने दें। इसमें बुरा चीनी और इलायची मिला दें। पसंद के हिसाब से सूखे मेवे की कतरन मिला दें।


धनिये की पंजीरी बनाने की विधि
एक पैन में घी गर्म करें। इसमें पिसा हुआ धनिया डालकर सेकें। खुशबू आने लगे और हल्का सा रंग बदलने लगे तब गैस बंद करके ठंडा कर लें। इसमें बूरा चीनी मिला दें। अपनी पसंद से इसमें सेके हुए मखाने , कसा हुआ नारियल , सूखे मेवे की कतरन आदि मिला सकते है। जन्माष्टमी के प्रसाद में पंजीरी जरूर बनती है।

मगज की कतली बनाने का तरीका
Magaj ki katli prasad banane ki vidhi

मगज की कतली की सामग्री
नारियल का बुरादा                डेढ़  कप
खरबूजे के बीज ( मगज )       आधा कप
शक्कर                               दो कप
पानी                                एक कप

मगज की कतली की विधि
एक पैन में नारियल का बुरादा सेक लें। इसे निकाल कर अलग रख लें। इसी पैन में खरबूजे के बीज भी तड़कने तक सेक कर अलग रख लें। इस पैन में शक्कर और पानी डालकर दो तार की चाशनी बना लें। नारियल बुरादा और मगज चाशनी में मिलाकर हिला लें। इसे एक थाली में हल्का सा घी लगाकर इसमें बर्फी की तरह जमा दें। ठंडा होने पर चोकोर कतली काट लें।

अधिक अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करते रहें और अगर आपको हमारी recipe,पसंद आए तो फॉलो करना न भूलें!!